केंदुआ बाजार में गूंजा माँ विषहरी का जयकारा, दशकों पुरानी परंपरा में उमड़ा आस्था का सैलाब

केंदुआ बाजार में गूंजा माँ विषहरी का जयकारा, दशकों पुरानी परंपरा में उमड़ा आस्था का सैलाब

धनबाद. केंदुआ बाजार स्थित बड़ा मंदिर में दशकों से चली आ रही आस्था एवं परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी श्री श्री विषहरी पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जा रहा है। महोत्सव को लेकर केंदुआ बाजार का माहौल भक्तिमय हो गया है और मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

माँ विषहरी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं।

वही बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा भी मंदिर पहुंचे और माता के समक्ष माथा टेक परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना किया । पूजा के दौरान पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों एवं जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ वही मंदिर कमेटी सहित आसपास के क्षेत्र के रहने वाले लोगो का काफी योगदान रहा.

,

oplus_0

केंदुआ.केंदुआ बाजार में गूंजा माँ विषहरी का जयकारा, दशकों पुरानी परंपरा में उमड़ा आस्था का सैलाब

केंदुआ बाजार में गूंजा माँ विषहरी का जयकारा, दशकों पुरानी परंपरा में उमड़ा आस्था का सैलाब

धनबाद. केंदुआ बाजार स्थित बड़ा मंदिर में दशकों से चली आ रही आस्था एवं परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी श्री श्री विषहरी पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जा रहा है। महोत्सव को लेकर केंदुआ बाजार का माहौल भक्तिमय हो गया है और मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

माँ विषहरी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं।

वही बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा भी मंदिर पहुंचे और माता के समक्ष माथा टेक परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना किया । पूजा के दौरान पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों एवं जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ वही मंदिर कमेटी सहित आसपास के क्षेत्र के रहने वाले लोगो का काफी योगदान रहा.

,

पूटकी.डेफोडिल्स एकाडेमी करकेंद में नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम।

पूटकी.डेफोडिल्स एकाडेमी करकेंद में नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम। दिनांक शनिवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय और भारत सरकार के ओ एम यू के अनु दीदी के नेतृत्व के तहत 2 अगस्त से 20 अगस्त तक पुरे भारत वर्ष में नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस अवसर पर युवाओं और बच्चों को नशामुक्त सकारात्मक जीवन के लिए प्रेरित करने हेतु आयोजित किया जा रहा है यह ब्रह्माकुमारीज कि पुर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी के सेवा और राष्ट्र निर्माण के आदर्शो को समर्पित है

कार्यक्रम में नशे से होने वाले दुष्प्रभाव और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने पर जागरूक किया गया।नशा मुक्त भारत नशा मुक्त धनबाद बनाने के लिए करकेंद डेफोडिल्स एकाडेमी के छात्र-छात्राओ को नशा मुक्त समाज का संकल्प दिलाया गया। संस्था के द्वारा विद्यालय प्राचार्य तापस बनर्जी को बुके देकर सम्मानित किया गया और सहभागिता प्रमाण पत्र जारी किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य तापस बनर्जी उप-प्राचार्य देवाशीष बनर्जी शिझक शिझकाओ में जयंत घटक, अनिल सिंह चंदन पासवान ,सुमन सिंह, झुमा दता, चेरी ,डोली मिताली चटर्जी , सलोनी मधेसिया, शवासत रंजन कर का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन मनोरंजन भाई धन्यवाद ज्ञापन ने माधव झा ने किया। संजय माहतो , भागीरथ प्रसाद ,पुजा दीदी, अशोक जी, मीरा बहन ,सहित अन्य ब्रह्मकुमारी आश्रम से आए भाई बहनों ने अपना अपना विचार व्यक्त किए एवं सभी को नशामुक्त समाज बनाने के लिए आव्हान किए।

पूटकी. नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान’. करकेन्द स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल मे. स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों को नशा से दूर रहने की दिलाई गई शपथ

इंडियन पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति अभियान एवं छात्र मार्गदर्शन कार्यक्रम

————————————————

धनबाद; करकेंद स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में शनिवार को एक विशेष प्रार्थना सभा और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय धनबाद सेवा केंद्र द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे ’10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान’ के तहत आयोजित किया गया ।स्कूल के सभी बच्चों और शिक्षकों को जीवनभर हर प्रकार के नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।

ब्रह्माकुमारी बहनों ने बच्चों को परीक्षा के तनाव और मानसिक डर से उबरने के व्यावहारिक उपाय और एकाग्रता बढ़ाने के तरीके सिखाए।राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से मन को सकारात्मक और स्वच्छ बनाने की विधि पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। तंबाकू, सिगरेट, शराब और ड्रग्स जैसे पदार्थों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसानों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के डायरेक्टर श्री नरेंद्र प्रसाद शर्मा एवं उपस्थित प्रबंधन समिति के सदस्यों,वरिष्ठ शिक्षकों ने ब्रह्माकुमारी संस्थान के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि:”आज के समय में युवाओं और बच्चों को सही राह दिखाना बेहद जरूरी है। ‘नशामुक्त समाज से ही एक स्वस्थ और विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव है।”

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा ब्रह्माकुमारी बहनों का आभार व्यक्त किया गया और सभी बच्चों ने इस अभियान को अपने घरों और पड़ोस तक ले जाने का संकल्प लिया।

केंदुआ.दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी  श्रद्धांजलि

केंदुआ में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी  श्रद्धांजलि

​केंदुआ (धनबाद):

झारखंड आंदोलन के सबसे बड़ा जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर केंदुआ चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय व झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता जीतेन्द्र पासवान महादेव हासदा व समर्थकों और आम लोगों ने दिशोम गुरु के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

​आयोजन के दौरान JMM कार्यकर्ताओं ने झंडों के साथ एकत्र होकर ‘दिशोम गुरु अमर रहें’ नारों से माहौल को गुंजायमान कर दिया।

Read More “केंदुआ.दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी  श्रद्धांजलि”

केंदुआ. दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

केंदुआ में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

​केंदुआ (धनबाद):

झारखंड आंदोलन के सबसे बड़ा जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर केंदुआ चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय व झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता जीतेन्द्र पासवान महादेव हासदा व समर्थकों और आम लोगों ने दिशोम गुरु के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

​आयोजन के दौरान JMM कार्यकर्ताओं ने झंडों के साथ एकत्र होकर ‘दिशोम गुरु अमर रहें’  नारों से माहौल को गुंजायमान कर दिया।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण और आदिवासियों-मूलवासियों के अधिकारों की लड़ाई में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का योगदान अतुलनीय जो कभी भुलाया नहीं जा सकता. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महादेव हसदा . जितेंद्र पासवान संजय चौहान रामबाबू चौहान महेश कुमार शमशाद अंसारी. इंद्रदेव यादव साधु अंसारी अजमल अंसारी खैरूद्दीन अंसारी विनय सिंह राम प्रसाद अनिल विश्वकर्मा इत्यादि लोग उपस्थित थे

पूटकी.डीएवी स्पोर्ट्स 2026: झारखंड जोन-बी क्लस्टर-VIII एथलेटिक्स मीट का भव्य शुभारंभ

डीएवी स्पोर्ट्स 2026: झारखंड जोन-बी क्लस्टर-VIII एथलेटिक्स मीट का भव्य शुभारंभ

डीएवी स्पोर्ट्स 2026 के अंतर्गत झारखंड जोन-बी, क्लस्टर-VIII एथलेटिक्स मीट का आयोजन डीएवी पब्लिक स्कूल, मूनीडीह प्रोजेक्ट, धनबाद में उत्साह एवं खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में क्लस्टर के नौ अलग अलग डीएवी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताएँ अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित की गईं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री वी.विजय कुमार, महाप्रबंधक , मुनीडीह प्रोजेक्ट , धनबाद तथा विशिष्ट अतिथि श्री एस. के. पांजा , ए जी एम , बी सी सी एल , मुनीडीह प्रोजेक्ट धनबाद एवं श्रीमती महुआ सिंह , स्पोर्ट्स क्लस्टर इंचार्ज जोन – VIII, का विद्यालय परिवार द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-स्वरूप पौधा भेंट कर स्वागत किया गया।

प्राचार्या श्रीमती इंदु प्रसाद ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों का अभिनन्दन किया तथा खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि ने डीएवी स्पोर्ट्स ध्वज फहराकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारम्भ किया। इसके उपरांत सभी उपस्थितजनों ने सामूहिक रूप से डीएवी गान प्रस्तुत किया।

विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने सलामी ग्रहण कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद खेल मशाल का आगमन हुआ जिसने पूरे वातावरण को रोमांच और ऊर्जा से भर दिया।

विद्यालय के स्पोर्ट्स कैप्टन अभिषेक ने सभी खिलाड़ियों को निष्पक्षता, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ दिलाई।

मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में खिलाड़ियों को अनुशासन, परिश्रम एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना अपनाने का संदेश दिया तथा डीएवी स्पोर्ट्स 2026 के औपचारिक उद्घाटन की घोषणा की।

उद्घाटन के पश्चात 1500 मीटर दौड़ के प्रतिभागियों के लिए प्रथम कॉल की घोषणा की गई और सभी खिलाड़ी अपने-अपने प्रतियोगिता स्थलों के लिए रवाना हुए। दिनभर 1500 मीटर दौड़, 100 एवं 200 मीटर फाइनल, 400 एवं 800 मीटर दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, 4×100 मीटर तथा 4×400 मीटर रिले सहित विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।

1500 मीटर दौड़ (अंडर-19 बालक)

• प्रथम: आदित्य तिवारी – डीएवी जामाडोबा

• द्वितीय: निशांत – डीएवी सीएफआरआई

• तृतीय: सनी कुमार – डीएवी अलकुसा

100 मीटर दौड़ (अंडर-14 बालक)

• प्रथम: अंकित राज – डीएवी जामाडोबा

• द्वितीय: सोहैल हुसैन – डीएवी लोदना

• तृतीय: शिवम – डीएवी मूनीडीह

100 मीटर दौड़ (अंडर-17 बालक)

• प्रथम: शौर्य – डीएवी जामाडोबा

• द्वितीय: अर्जुन – डीएवी सीएफआरआई

• तृतीय: यशदीप – डीएवी लोदना

100 मीटर दौड़ (अंडर-14 बालिका)

• प्रथम: प्राची कुमारी – डीएवी सीएफआरआई

• द्वितीय: परिणीति – डीएवी मूनीडीह

• तृतीय: दीक्षा – डीएवी जामाडोबा

100 मीटर दौड़ (अंडर-17 बालिका)

• प्रथम: आकांक्षा सोरेन – डीएवी जामाडोबा

• द्वितीय: दिव्या पांडेय – डीएवी सीएफआरआई

• तृतीय: हसरत – डीएवी सिजुआ

100 मीटर दौड़ (अंडर-19 बालिका)

• प्रथम: हंसिका – डीएवी मूनीडीह

• द्वितीय: सिमरन – डीएवी लोदना

200 मीटर दौड़ (अंडर-14 बालिका)

• प्रथम: मोहुल कुम्हार

• द्वितीय: तनु राज – डीएवी जामाडोबा

• तृतीय: जस्सी – डीएवी मूनीडीह

200 मीटर दौड़ (अंडर-17 बालिका)

• प्रथम: श्रेया – डीएवी जामाडोबा

• द्वितीय: प्रिया – डीएवी सिजुआ

• तृतीय: अभिलाषा – डीएवी कुसुंडा

200 मीटर दौड़ (अंडर-19 बालक)

• प्रथम: प्रवीण – डीएवी जामाडोबा

• द्वितीय: ऋषि कुमार – डीएवी सीएफआरआई

• तृतीय: सोहैल – डीएवी सिजुआ

लंबी कूद (अंडर-17 बालक)

• प्रथम: शौर्य – डीएवी जामाडोबा

• द्वितीय: सयुश – डीएवी कुसुंडा

• तृतीय: विवेक – डीएवी अलकुसा

लंबी कूद (अंडर-19 बालक)

• प्रथम: प्रवीण – डीएवी जामाडोबा

• द्वितीय: ओम पासवान – डीएवी कुसुंडा

चक्का फेंक (अंडर-17 बालिका)

• प्रथम: अनुष्का – डीएवी जामाडोबा

• द्वितीय: अभिलाष – डीएवी कुसुंडा

• तृतीय: मनीषा – डीएवी महुदा

चक्का फेंक (अंडर-19 बालिका)

• प्रथम: अन्वेशा – डीएवी सीएफआरआई

• द्वितीय: आद्या – डीएवी मूनीडीह

ओवरऑल चैंपियन: डी ए वी जामाडोबा (276 अंक)

उपविजेता: डी ए वी सी एफ आर आई (184 अंक)

तृतीय स्थान: डी ए वी अलकुसा (131 अंक)

समारोह के अंत में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में श्री एस के मोदक, प्राचार्य डी ए वी अलकुसा, श्री शरद श्रीवास्तव, प्राचार्य डी ए वी बरोरा, श्री अमिताभ, प्राचार्य डी ए वी जामाडोबा आदि उपस्थित थे । धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्या श्रीमती इंदु प्रसाद द्वारा प्रस्तुत किया गया।

विजेताओं को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन की सफल व्यवस्था के लिए मेजबान विद्यालय की प्राचार्या ने शिक्षकों, खेल अधिकारियों , स्वयंसेवकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के सराहनीय योगदान के लिए धन्यवाद दिया । अंत में राष्ट्र गान के साथ खेल के समापन की घोषणा की गई ।

पूटकी.डैफोडिल्स एकेडमी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

डैफोडिल्स एकेडमी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

करकेंद बाजार, 26 जुलाई। डैफोडिल्स एकेडमी, करकेंद बाजार में रविवार को कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय श्री चंडी चरण बनर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया।

इसके पश्चात सुमन सिंह एवं मिताली चटर्जी ने गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान एवं मनमोहक नृत्य ने समारोह में चार चांद लगा दिए। विद्यालय प्राचार्य तापस बनर्जी ने बताया कि कुल 52 छात्र-छात्रा दसवी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हुए थे ,जिसमे 50 छात्र-छात्रा सफलता प्राप्त किए। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 96% रहा। विद्यालय प्राचार्य ने इसका श्रेय शिक्षक – शिक्षिका ,छात्र-छात्रा ,एवं अभिभावको दिए। छात्र-छात्रा काफी उत्साहित एवं खुश नजर आ रहे थे।

समारोह में लगभग 45 विद्यार्थी उपस्थित रहे। इनमें पीयूष राज ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्राचार्य श्री तापस बनर्जी ने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई और विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम एवं सफलता की ओर अग्रसर रहने की शुभकामनाओं के साथ समारोह का गरिमापूर्ण समापन हुआ।

केंदुआ. वार्ड 13 के पूर्व पार्षद स्वर्गीय संजय यादव की छठी पुण्यतिथि. BCCL कुसुंडा एरिया 6 के महाप्रबंधक ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

केंदुआ । मजदूरों के मसीहा वार्ड 13 के पूर्व पार्षद संजय कुमार की छठी पुण्यतिथि गोन्दुडीह इको पार्क स्थित काली मंदिर के समीप गुरुवार को को सादगी पूर्वक मनाया गया।मौके पर मौजूद लोगो ने सर्वप्रथम उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कर श्रद्धांजलि दिया कुसुंडा एरिया 6 के महाप्रबंधक निखिल बी त्रिवेदी सहित BCCL के कई अधिकारी उपस्थित हुए

उनके भाई टुनटुन यादव ने कहा कि स्वर्गीय संजय कुमार समाज के हित के लिए कार्य किया गरीब -गुरबो ,मजदूर ,शोषित वर्ग के लिए सदैव कार्य करते थे उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते थे.क्षेत्र के लोग उनको अपना अभिवाहक के जैसा समझते थे.आज उनकी कमी खलती है. श्रद्धांजलि सभा में आए मजदूरों ने संकल्प लिया शोषण के खिलाफ हम लोग एकजुट होकर संजय जी के बताए रास्ते पर सदा चलेंगे.उनके माथे पर यह पगड़ी नहीं है जिम्मेदारी का पगड़ी है.उसे हम सभी को मिलकर आगे बढ़ाना है.मौके पर पप्पू यादव,, शिवकुमार यादव, भूटाली यादव,ब्रह्मदेव यादव,बीरेंद्र यादव,सुशील सिंह, रामाशीष  योगेंद्र यादव., ,भोलू यादव,रंजीत , संतोष पासवान. बमबम यादव गणेश यादव कौशल पांडेय.जीतू पासवान. संतोष पासवान.आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे.